Hindi Varnamala | Hindi Alphabet Chart - हिंदी वर्णमाला
Table of Contents
हिंदी भाषा हमारे राष्ट्रीय भाषा हैं। हिंदी भाषा को समझने का पहला कदम है हिंदी वर्णमाला, जो इस भाषा की समृद्धि का एक प्रतीक है। इस ब्लॉग Hindi Varnamala | Hindi Alphabet Chart – हिंदी वर्णमाला में हम एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने वाले हैं – हिंदी वर्णमाला। हिंदी वर्णमाला भाषा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें 11 स्वर और 37 व्यंजन होते हैं। यहाँ हिंदी भाषा के इस मूल अंग को अध्ययन करते हैं।
वर्णमाला किसे कहते हैं
मनुष्य भाषा के जरिए अपने विचारों को व्यक्त करते हैं और दूसरों के भावों को समझते हैं। भाषा में प्रयुक्त ध्वनियों की संख्या निश्चित होती है और इन ध्वनियों के संयोजन से शब्द बनते हैं। वर्णों के संयोजन से शब्द बनते हैं, शब्दों के संयोजन से वाक्य बनता है और वाक्यों के संयोजन से भाषा निर्माण होता है।
भाषा की सबसे छोटी इकाई ‘ध्वनि’ होती है। इसे ‘वर्ण’ कहा जाता है। ध्वनियों का संगठन ‘वर्णमाला’ के रूप में होता है।
उदाहरन – गीत शब्द के टुकड़े किए जाएँ तो ग् + ई + त होता है| इसके और टुकड़े करना संभव नहीं है। अतः ये ध्वनियाँ वर्ण कहलाती हैं।
वर्ण ‘स्वर वर्ण’ और ‘व्यंजन वर्ण’ यह दो भागों में बाँटे जाते हैं।
स्वर वर्ण (Vowels)
जो वर्ण बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता के बोले जा सकते हैं , उन्हें स्वर कहते हैं।
अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ ये सभी ध्वनियाँ ऐसी हैं जिनका उच्चारण बिना दूसरी ध्वनि के ही किया जाता है। अ, इ, उ मूल स्वर हैं।
स्वर | अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
दीर्घ स्वर | आ | ई | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | |||
ह्रस्व स्वर | अ | इ | उ | ऋ |
स्वर के भेद
- ह्रस्व स्वर
जिन स्वरोंके उच्चारण में कम समय लगता है, वे ह्रस्व स्वर कहलाते हैं।
उदाहरन – अ, इ, उ, ऋ। - दीर्घ स्वर
जिन स्वरों के उच्चारण में मूल स्वरों से अधिक समय लगता है, वे दीर्घ स्वर कहलाते हैं।
उदाहरन – आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
व्यंजन वर्ण (Consonants)
जो वर्ण बिना स्वरों की सहायता से उच्चारित नहीं हो सकते हैं, वे व्यंजन कहलाते हैं।
प्रत्येक व्यंजन के उच्चारण में ‘अ’ स्वर मिला होता है। अ के बिना व्यंजन का उच्चारण संभव नहीं।
उदाहरन – ‘क’ का उचारण करने के लिए क = क् + अ स्वर की सहायता लगती है।
स्पर्श क-वर्ग व्यंजन | क | ख | ग | घ | ड. |
---|---|---|---|---|---|
स्पर्श च-वर्ग व्यंजन | च | छ | ज | झ | ञ |
स्पर्श ट-वर्ग व्यंजन | ट | ठ | ड | ढ | ण |
स्पर्श त-वर्ग व्यंजन | त | थ | द | ध | न |
स्पर्श प-वर्ग व्यंजन | प | फ | ब | भ | म |
अंतःस्थ व्यंजन | य | र | ल | व | |
उष्म व्यंजन | श | ष | स | ह | |
सयुंक्त व्यंजन | क्ष | त्र | ज्ञ | श्र |
हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabet Chart/Pronunciation)
Hindi Alphabet In English – स्वर वर्ण
अ (a) | आ (aa) | इ (i) | ई (ee) | उ (u) |
ऊ (oo) | ऋ (ṛi) | ए (e) | ऐ (ai) | ओ (o) |
औ (au) | अं (aṅg) | अः (aḥ) |
Hindi Alphabet In English – व्यंजन वर्ण
क (ka) | ख (kha) | ग (ga) | घ (gha) | ङ (ṅa) |
च (cha) | छ (chha) | ज (ja) | झ (jha) | ञ (ña) |
ट (ṭa) | ठ (ṭha) | ड (ḍa) | ढ (ḍha) | ण (ņa) |
त (ta) | थ (tha) | द (da) | ध (dha) | न (na) |
प (pa) | फ (pha) | ब (ba) | भ (bha) | म (ma) |
य (ya) | र (ra) | ल (la) | व (va) | |
श (śa) | ष (șa) | स (sa) | ह (ha) | |
क्ष (ksha) | त्र (tra) | ज्ञ (jña) | श्र (śra) |
निष्कर्ष
इस ब्लॉग Hindi Varnamala | Hindi Alphabet Chart – हिंदी वर्णमाला के माध्यम से, हमने हिंदी वर्णमाला को समझने का प्रयास किया है और उसके महत्वपूर्ण तत्वों को जाना है। यह वर्णमाला हिंदी भाषा के साथ-साथ उसकी संस्कृति और विचारधारा को भी दर्शाती है। हिंदी वर्णमाला को सीखना भाषा के अध्ययन का पहला कदम होता है और यह हमें हिंदी भाषा को सही से लिखने और पढ़ने में सहायता करता है। इसलिए, हमें अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करना चाहिए और हिंदी वर्णमाला को ध्यानपूर्वक समझकर इसका सदुपयोग करना चाहिए।